केंद्रीय मंत्री एजे अकबर को 'मी टू' केम्पेन के चलते पद से इस्तीफा देना पड़ा है. इस बीच एक के बाद एक महिलाएं मी टू केम्पेन के जरिए अपने साथ हुई घटनाएं सार्वजनिक कर रही हैं. जोधपुर में फिल्म एक्टर शक्ति कपूर ने मी टू केम्पेन पर बयान दिया है. शक्ति कपूर ने कहा कि मी टू केम्पेन के तहत आरोप लगने पर जांच के बाद ही कार्रवाई होनी चाहिए. जोधपुर में इन दिनों खींवसर फोर्ट में पहलाज निहलांनी के बैनर तले रंगीला राजस्थान फिल्म की शूटिंग चल रही है. फिल्म में गोविन्दा और शक्ति कपूर काफी समय बाद फिर एक बार दर्शकों को अपनी कॉमेडी से हंसाते हुए नजर आएंगे. फिल्म शूटिंग के दौरान एक्टर शक्ति कपूर से मी टू केम्पेन पर कहा कि मैं मी टू के सपोर्ट में हूं और उन्होंने कहा कि कोई मामला हो तो उसमें पहले तहकीकात हो फिर किसी का नाम उजागर करें .from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NTfcMm

No comments:
Post a Comment