बीकानेर में भी विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शहर में पथ संचलन का आयोजन किया गया. शहर के अंदरूनी इलाके में निकले इस पथ संचलन का लोगों ने कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लक्ष्मीनाथ नगर के स्थापना दिवस और विजयादशमी पर गुरुवार को नगर कार्यवाह विनोद कुमार के नेतृत्व में व्यास पार्क से शुरू हुआ यह पथ संचलन साले की होली, मोहता चौक, बड़ा बाजार सहित शहर के कई क्षेत्रों से होता हुआ वापस व्यास पार्क में समाप्त हुआ. इस पथ संचलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक पूरे गणवेश में बैंड की मधुर स्वर लहरियों पर कदम ताल करते रहे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NPhITO

No comments:
Post a Comment