राजस्थान रोडवेज की चक्काजाम हड़ताल बुधवार को 17वें दिन भी जारी रही. हड़ताली कर्मचारियों ने बुधवार को अपना विरोध जताते हुए अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया. जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैण्ड पर कर्मचारियों ने अर्द्धनग्न प्रदर्शन करते हुए चांदपोल तक रैली निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कर्मचारियों को इसकी इजाजत नहीं दी. जिसके बाद कर्मचारी सिधी कैंप के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे. जिसकी वजह से कुछ देर के लिए बस स्टैण्ड के बाहर जाम लग गया. बाद में पुलिस के समझाने पर कर्मचारी माने. दूसरी तरफ हड़ताली कर्मचारियों से बात करने के लिए गठित उच्च स्तरीय मंत्री समूह की कोई बैठक नहीं हो सकी. मंत्री समूह की ओर से कर्मचारियों को वार्ता का न्यौता भी नहीं भेजा गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ygvFnR

No comments:
Post a Comment