मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत प्रदेश में कराए जा रहे कार्यों की श्रृंखला में जल स्वावलंबन के तीन चरणों में मिली सफलता के बाद अब चौथा चरण शुरू किया गया है. बुधवार को भरतपुर में जिला कलेक्टर ने जल स्वावलंबन अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ किया. शुभारंभ के पश्चात मिनी सचिवालय में बैठक भी आयोजित हुई और पिछले तीन चरणों के सफलता को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित भी किया गया. इसके साथ ही पिछले तीन चरणों में हुए अभियान के दौरान वर्षा जल संरक्षण के बारे में भी जानकारी दी गई. इस दौरान बताया गया कि आज से भरतपुर में जल संरक्षण के लिए चौथे चरण के कार्य शुरू कर दिए गए हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OylxkK

No comments:
Post a Comment