केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जन्मदिवस भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया. शहर के हेरिटेज वाले इलाकों में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलकर शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इस सफाई अभियान की अगुआई महापौर घनश्याम ओझा ने की. इसमें सैकड़ों स्कूली बच्चे व पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. शहर के फतेहपोल से शुरू हुआ यह सफाई अभियान घंटा घर तक चला, जहां हेरिटेज वाले रास्तों पर सभी ने सफाई कर पूरी सड़क को स्वच्छ बना दिया. महापौर घनश्याम ओझा ने बताया कि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन को स्वच्छता सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OCAORm

No comments:
Post a Comment