मंत्री रिणवां ने किया गर्ल्स कॉलेज में विकास कार्यों का लोकार्पण - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 6 October 2018

मंत्री रिणवां ने किया गर्ल्स कॉलेज में विकास कार्यों का लोकार्पण

देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवां शुक्रवार को रतनगढ़ दौरे पर रहे. इस दौरान रिणवां ने राजकीय लोहिया गर्ल्स कॉलेज में रूसा के तहत 50 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया. लोकार्पण समारोह के बाद छात्राओं ने मंत्री रिणवां में साथ खूब सेल्फी ली, तो वहीं रिणवां ने भी छात्राओं का स्नेह देखते हुए 100 छात्राओं को अपने खर्चें पर रणथम्भौर भ्रमण के लिए भेजने की घोषणा की. लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री रिणवां ने कहा कि रूसा के अंतर्गत रतनगढ़ के दोनों कॉलेजों को 2-2 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है. इस राशि से कॉलेजों की समस्त मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि देवस्थान विभाग द्वारा 125 मंदिरों का 650 करोड़ की लागत से जीर्णोंद्धार कार्य करवाया गया है. सीएम के निर्देश पर करीब 20 मंदिरों का और जीर्णोंद्धार करवाया जा रहा है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2yjVm7h

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages