अजमेर बार एसोशिएसन की ओर से चल रहा बीसलपुर बांध के पानी को लेकर धरना शुक्रवार को राजनीति का अखाड़ा बन गया. मामले को लेकर हस्ताक्षर अभियान के मुद्दे पर वकील समुदाय आपस में उलझ पड़े और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक आ गई. दरअसल आंदोलन के तहत शुक्रवार को धरने में कांग्रेस समर्थक लोग शामिल हुए. वे राहगीरों से जबरन हस्ताक्षर करवा रहे थे इस पर कुछ वकील उखड़ गए और उन्होंने इसको लेकर आपत्ति जताई. इसी दौरान वकील आपस में हाथापाई करने पर उतारू हो गए. मामला बढ़ता देख दूसरे वकीलों ने माहौल को शांत कराया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Rv90xe

No comments:
Post a Comment