हड़ताली रोडवेज और रेलवे कर्मियों ने किया पेयजल के लिए प्रदर्शन - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 6 October 2018

हड़ताली रोडवेज और रेलवे कर्मियों ने किया पेयजल के लिए प्रदर्शन

अजमेर में लगातार पानी की मांग को लेकर धरना और प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को रोडवेज व रेलवे के हड़ताली कर्मचारियों ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को अजमेर आ रहे हैं. इसलिए यहां के हालात को बताने के लिए उन्होंने यह प्रदर्शन किया है. कर्मचारियों ने बताया कि सरकार अच्छे दिनों की बात कह रही है लेकिन हालत ये है कि यहां के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं और सरकार आँखे बंद करके बैठी है. कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि बीसलपुर बांध का पानी केवल अजमेर जिले के लिए था वह उसे मिलना चाहिए अन्यथा आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2RvBHdm

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages