भीलूराणा पूंजा जयंती पर उदयपुर में निकली रैली - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 6 October 2018

भीलूराणा पूंजा जयंती पर उदयपुर में निकली रैली

भीलूराणा पूंजा की जयंती पर उदयपुर में शुक्रवार को सकल आदिवासी समाज की ओर से समारोह का आयोजन किया गया. समारोह से पहले आदिवासी समाज की ओर से शहर में रैली निकाली गई. रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रेती स्टैंड स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, जहां बतौर मुख्य अतिथि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल राज्यमंत्री सुशील कटारा ने शिरकत की. समारोह में भीलूराणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया. तय समय से करीब एक घंटे देरी से शुरू हुए कार्यक्रम में ग्रामीण इलाकों से अलग-अलग रैलियों का आना जारी रहा. समारोह में कुछ लोग पूंजा भील की वेशभूषा धारण कर पहुंचे. इस दौरान बतौर अतिथि सांसद अर्जुनलाल मीणा, विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, वंदना मीणा सहित अन्य समाज के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2yjVyDx

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages