देश में धर्म व जाति के आधार पर हजारो दंगे और लड़ाइयां हो चुकी हैं. क्या धर्म व जातिगत लड़ाइयों व दंगो को रोका जा सकता है? जोधपुर में एक संस्था ने सभी धर्मों के गुरुओं को एक मंच पर लाकर इस सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश की. सभी धर्म गुरुओं ने अपने-अपने विचार रख धर्म व जातिगत मुद्दों को कैसे रोका जा सकता है इसे समझाने का प्रयास किया. 'ईश्वर की मूल धारणा' विषय पर सभी धर्म गुरु अपनी-अपनी बात रख रहे थे. इस्लाम पर मुफ़्ती अब्दुल करीम, ईसाई समुदाय से फादर पास्टर स्टीफन, जैन समुदाय से सुश्री प्रभा विराट, सनातन धर्म के श्री प्रमोद कुमार, वैदिक मत पर डॉ रमेश बावा ने अपनी-अपनी राय रखी. यूनिवर्सल ट्रूथ सपोर्टर अक्रॉस वर्ल्ड संस्था ने इस गोष्ठी का आयोजन किया था.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ydkdcJ

No comments:
Post a Comment