केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बुधवार को मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह मानवेंद्र सिंह का निर्णय है लेकिन उनके पिता जसवंत सिंह ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस के खिलाफ लड़ते हुए निकाल दिया. बीजेपी ने उन्हें वित्त और रक्षा जैसे मंत्रालय देकर सम्मान दिया. उन्होंने कहा कि वह उस पार्टी के साथ गए हैं जिसने 70 सालों में राजस्थान से किसी भी राजपूत को केंद्र में मंत्री तक नियुक्त नहीं किया. उधर, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी मानवेंद्र के कांग्रेस में चले जाने पर बेफिक्र दिखे. उन्होंने कहा कि मानवेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव में बागी का साथ दिया. हमनें उन्हें सस्पेंड कर दिया था और अब उनके कांग्रेस में जाने का बीजेपी को कोई नुकसान नहीं होगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NLOULV

No comments:
Post a Comment