भरतपुर की नई मंडी से 3 दिन पहले चोरी हुए ट्रक की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित पुलिस थाने के चक्कर लगाकर परेशान हो गया लेकिन पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने से कतरा रही है. पीड़ित पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में चोरी होते समय की हुई के तस्वीर को भी दिखा रहा है लेकिन पुलिस कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है. पीड़ित इंदल सिंह के भाई हितेंद्र सिनसिनवार ने न्यूज 18 राजस्थान को गांव बताया कि गत 14 अक्टूबर को उनका ड्राइवर नई मंडी स्थित चेम्बर्स भवन के सामने ट्रक को लॉक करके घर चला गया था. दूसरे दिन 15 अक्टूबर को वह आया कोई भाड़ा नहीं मिलने पर शाम को फिर वह अपने घर चला गया, लेकिन अगले दिन 16 अक्टूबर को जब वह आया तो उसे अपना ट्रक गायब मिला. जिसकी सूचना कंट्रोल रूम पुलिस को दे दी गई.बाद में वह अपनी रिपोर्ट लेकर रेलवे चौकी पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे कोई तवज्जो नहीं दी और उसे कोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने कि कहकर वहां से भगा दिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2q09bUC

No comments:
Post a Comment