पूरे देश में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मना जा रहा है. बुधवार को बाड़मेर जिले के सैकड़ों मंदिरों में हवन का आयोजन हुआ. सैकड़ों लोग हवन में आहुति देकर दुर्गा मां से अपने परिवार और देश की सुख शांति की प्रार्थना करते नज़र आए. इस कड़ी में बाड़मेर शहर के चौहटन रोड स्थित मां के मंदिर में हवन की तैयारियां सुबह से ही की जा रही थीं और करीब 10:30 बजे हवन शुरू हुआ तो आहुति देने वाले लोगों का तांता लग गया. बच्चों, बुजुर्गों, माताओं और बहनों ने मिलकर मां के मंदिर में आहुति देकर परिवार की खुशहाली की कामना की. मां के दरबार में पिछले 9 दिनों से भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. इस मंदिर में पिछले 35 साल से लगातार अष्टमी को हवन किया जाता है जिसमें सैकड़ों लोग आहुति देकर अपने परिवार और देश की खुशहाली की कामना करते हैं. (from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2pXQxws

No comments:
Post a Comment