प्रतापगढ़ जिला प्रशासन मनरेगा श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर उचित छाया,पीने के लिए पानी, प्राथमिक इलाज के लिए मेडिकल किट,स्तनपान कराने वाली महिला श्रमिकों के लिए स्थान की व्यवस्था,श्रमिकों के बच्चों के लिए उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने का दावा करता है लेकिन वास्तविकता बिल्कुल उलट है.धमोत्तर ग्राम पंचायत के बावड़ी खेड़ा के मौगजी कुड़ी पर चल रही मनरेगा वर्क साइट पर मनरेगा श्रमिक तेज गर्मी और धूप में काम कर रहे हैं. श्रमिकों ने बताया कि ग्राम पंचायत के द्वारा छाया, पीने का पानी, मेडिकल किट सहित कोई सुविधा नहीं दी जा रही. हमें अपने स्तर पर ही पीने के पानी का इंतजाम करना पड़ता है. (अशोक शर्मा की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2xk4CLc

No comments:
Post a Comment