झुंझुनूं के मोदी रोड स्थित ज्ञानकुटीर कैंपस में शहर के विकास की संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ. इसमें शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया.गोष्ठी में चर्चा के दौरान सामने आया कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों के दूसरे शहरों में पलायन हो रहा है. इससे पूरे जिले का नुकसान हो रहा है.यह पलायन जिले की आर्थिक व्यवस्था को कमजोर करता है.यदि पलायन करने वाले ये विद्यार्थी उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं तैयारी के लिए झुंझुनूं में ही रुक-कर अध्ययन करते हैं तो सपोर्ट सर्विसेज के रूप में रोजगार के विभिन्न अवसर भी उपलब्ध होंगे. डॉ. दिलीप मोदी, विप्लव न्यौला,मनीराम मंडीवाल, प्रदीप पाटोदिया आदि ने गोष्ठी में विचार रखे. (इम्तियाज भाटी की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2sgwYBd

No comments:
Post a Comment