जोधपुर संभाग के सबसे बड़े व इकलौते महिला अस्पताल के सैकड़ों कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर चले गए. कहा जा रहा है कि हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है. इसी के चलते वे हड़ताल पर चले गए. ठेके पर कार्यरत लैब टेक्नीशियन,सफाईकर्मी, कंप्यूटर कर्मी सहित कई कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिल रहा है. इसको लेकर कई बार अस्पताल प्रबंधन को बताया भी गया. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से घर का खर्च चला पाना मुश्किल हो रहा है. अगर वेतन का समय पर भुगतान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. (ललित सिंह की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JfA9TC

No comments:
Post a Comment