राजस्थान में टोंक जिले के केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान स्थित केंद्रीय विद्यालय में बीती शाम शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान वार्षिकोत्सव में संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. करीब 2 घंटे से भी ज्यादा देर तक चले इस वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों नें भारतीय लोक संगीत और नृत्यों पर आधारित प्रस्तुति दी. इसके अलावा विद्यार्थियों ने बॉलीवुड गानों पर भी शानदार प्रस्तुतिय दी. कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य आर. पी. शर्मा द्वारा विद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन को भी पेश किया गया. वहीं कार्यक्रम के समापन में विद्यालय में सालभर संचालित हुई विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Ijv9gh

No comments:
Post a Comment