राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे 8 पर शेरपुर गांव के पास एक ट्रक का टायर फटने के बाद असंतुलित होकर सामने से आ रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रक में भरे केमिकल ने आग पकड़ ली और पूरा ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा. इस दौरान ट्रक के ड्राइवर ओर खलासी ने किसी तरह खुद की अपनी जान बचाई. इसके थोड़ी ही देर बाद ट्रक के पीछे खड़े के दूसरे ट्रक में चिंगारी फैलने से आग लग गई. इस तरह आग की लपटों में दोनों ही ट्रक जलकर राख हो गए. इधर, आग की सूचना मिलते ही बहरोड़ थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. हालांकि तब तक केमिकल से भरे ट्रक में धमाके होने से आग चारो तरफ फैल चुकी थी. इस दौरान आग ने हाईवे पर बनी एक रेस्टोरेंट की झोपड़ी को भी अपनी आगोश में ले लिया. इस कारण करीब 5 किलोमीटर तक का लंबा जाम लगा गया. पुलिस प्रशासन वन वे कर वाहनों को निकलवाने में लगा हुआ है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JSqqPy

No comments:
Post a Comment