राजस्थान में राजसमंद जिला मुख्यालय के कांकरोली थाने की भाटोली पंचायत में फतेहपुरा गांव की एक बड़ी वन भूमि में देर रात शुक्रवार को आग लग गई. हालांकि आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है. वहीं आग की तेज लपटों और लोगों के शोर को सुनकर ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए. इस दौरान ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने का हर संभव प्रयास किया. इधर, सूचना मिलते ही नगर परिषद राजसमंद की दमकल भी मौके पर पहुंच गई. करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका. बता दें कि रात में तेज हवा चलने के कारण आग बुझने के बजाए और भभकने लगी थी. वहीं इस आग में किसी तरह की जनहानि की सूचना तो नहीं है, लेकिन जंगली जानवरों के जिंदा जलने की आशंका जरूर जताई जा रही है. हालांकि वन विभाग ने अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JUjp0R

No comments:
Post a Comment