राजस्थान के जयपुर जिले में बच्चों को बढ़ावा देने और उनके स्किल डेवलपमेंट के लिए बीते शुक्रवार को आगरा रोड स्थित पैराडाइज गार्डन में गुडलक स्कूल की ओर से कल्चरल एंड स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया. वहीं कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें मुस्लिम बच्चों ने फिल्मी गानों पर शानदार प्रस्तुति दी. इस दौरान बच्चों के स्किल डेवलपमेंट को लेकर भी गणमान्य लोगों ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. इस दौरान कार्यक्रम में नाटक का भी आयोजन किया गया. नाटक के जरिए बच्चों ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया. साथ ही बच्चों को अच्छे मार्क्स आने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2rs1HLp

No comments:
Post a Comment