करौली जिले में दस्त नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ जिला मुख्यालय पर गणेश दरवाजे स्थित सिटी डिस्पेंसरी से हुआ. अभियान का शुभारंभ सिटी डिस्पेंसरी प्रभारी डॉ.सतीश मीणा ने बच्चों को ओआरएस घोल और जिंक दवा पिलाकर पर किया. विभाग के आईईसी समन्वयक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि जिले में अगले 15 दिन तक दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाएगा. इसके तहत जिले के 5 ब्लॉकों की 838 गांव में पहले से चिन्हित 2,29,849 बच्चों को ओआरएस घोल एवं जिंक की दवा पिलाई जाएगी. (धर्मेंद्र शर्मा की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2xk4FGS

No comments:
Post a Comment