VIDEO: पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद में युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 14 April 2019

VIDEO: पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद में युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

कोचिंगनगरी कोटा में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पेट्रोल पम्प पर मामूली बात को लेकर एक युवक पर पाइप से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया गया. मारपीट की यह घटना पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. बेखौफ होकर मारपीट और पाइप से हमला करने की ये तस्वीरें कोटा के नये बस स्टैंड के पास एक पेट्रोल पम्प की है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तीन बदमाश कैसे एक पाइप से एक युवक पर ताबड़तोड़ वार कर रहे हैं. हमले में छावनी निवासी इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार पेट्रोल भरवाने की बात को लेकर दो पक्षों में मामूली कहासुनी हुई थी, जिसने बाद में गंभीर झगड़े का रूप ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही उद्योग नगर सहित तीन थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गए. अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2X7rZQg

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages