चूरू के सादुलपुर एनएच 52 पर लुटाना गांव के पास कार व ट्रक के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए. टक्कर इतनी जोर की हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए. वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे की जानकारी होने के बाद मृतकों व घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2IkXMd1

No comments:
Post a Comment