राजस्थान के नागौर में कुछ लोगों ने एक पेड़ पर बैठे तेंदुए को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया. बताया गया कि इस तेंदुए की वजह से वहां दहशत का माहौल बना हुआ था. लेकिन तेंदुए को पकड़ने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली. इससे पहले पेड़ पर बैठे तेंदुए को पकड़ने के लिए वहाँ लोगों की भारी भीड़ जुट गई. लोग डंडे से तेंदुए को डराने की कोशिश कर रहे थे जिससे तेंदुआ खुद को सम्भाल नहीं पाया और पेड़ से नीचे गिर पड़ा. जैसे ही तेंदुआ नीचे गिरा लोगों की भीड़ ने उसे घेर लिया. दावा किया गया कि लोगों ने डंडे से तेंदुए पर कई वार किए जिससे वो घायल हो गया. इस बीच लोग तेंदुए का वीडियो बनाते दिखे जबकि वन विभाग के कर्मचारियों ने जल्दी से तेंदुए को ट्रैंक्युलाइज़ कर दिया और उसे गाड़ी में बन्द करके वहाँ से रवाना हो गए. बताया गया कि वन विभाग की टीम सुबह से ही तेंदुए की तलाश कर रही थी लेकिन वो उन्हें बार बार चकमा दे रहा था.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2COMkCz

No comments:
Post a Comment