भरतपुर में लोक निर्माण विभाग ( पीडब्ल्यूडी) ने 20 किलोमीटर इतनी घटिया गुणवत्ता वाली सड़क बनाई है जिसे छोटे-छोटे बच्चे व ग्रामीण हाथों से उखाड़ रहे हैं . साथ ही वे यह भी दिखा रहे हैं कि सड़क कितनी घटिया तरीके से बनाई गई है. यह सड़क बनने के कुछ दिन बाद ही उखड़ना शुरू हो गई है.सड़क को उखाड़ते समय ग्रामीण इसकी क्वालिटी की बात कहते हुए कह रहे हैं -'देखो यह कैसी सड़क है साहब'. इतना ही नहीं ग्रामीण ऐसी घटिया सड़क बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग कर रहे हैं. (रिपोर्ट- दीपक लवानिया)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Tp6ys4

No comments:
Post a Comment