उदयपुर में छात्राओं ने कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला, जमकर की नारेबाजी - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 12 January 2019

उदयपुर में छात्राओं ने कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला, जमकर की नारेबाजी

उदयपुर में शुक्रवार को मीरा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने कॉलेज के मेन गेट पर ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित छात्राओं ने कॉलेज के अंदर हल्का पथराव किया और वहीं कई बाल्टियों को उठाकर फेंक दिया. छात्राओं की ओर से लंबे समय से महाविद्यालय परिसर में मीराबाई की बड़ी मूर्ति लगाने की मांग की जा रही हे लेकिन महाविद्यालय प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं देने से छात्राएं आक्रोशित हो गई. छात्राओं ने मेनगेट पर ताला जड़ते हुए जमकर नारेबाजी की और इसके बाद महाविद्यालय की प्रिंसिपल पर आरोप लगाया कि जब जब भी कोई समस्या लेकर उनके पास जाते हैं तो वह केवल टालमटोल वाला जवाब दे देती हैं. प्रिंसिपल के समक्ष छात्राओं की ओर से कई बार छात्रावास में गीजर लगाने सहित प्रतिभावान छात्राओं को स्कूटी दिलाने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन प्रिंसिपल की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VM52Cp

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages