पाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के रुपावास गांव में स्कूल के परिसर में खड़े ट्रैक्टर को छेड़ने के कारण ट्रैक्टर चल पड़ा, जिससे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई व दूसरे को इलाज के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार गांव के किसी व्यक्ति ने लकड़ी से भरे ट्रैक्टर को स्कूल परिसर के अंदर खड़ा कर दिया था. बुधवार की सुबह बच्चे जब स्कूल में खेलने आए तो इनमें से किसी बच्चों ने ट्रैक्टर के साथ छेड़खानी करते हुए उसे स्टार्ट कर दिया. इस बीच ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक छात्र की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हुआ है. घटना की सूचना पर सीओ ग्रामीण निशांत भारद्वाज व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. मृत छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2TpjJJB

No comments:
Post a Comment