अलवर जिले के नीमराणा थानां क्षेत्र के अंतर्गत मोलड़िया गांव के पास घने कोहरे की वजह से नेशनल हाइवे -8 पर एक दर्जन वाहन आपस मे भीड़ गए. जिसके बाद दो ट्रकों में आग लग गई. सूचना मिलने के बाद नीमराणा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर बुलाई गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. वाहनों में आपस मे भिड़ंत के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया. सूचना के बाद नीमराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कई वाहनों को हटाकर दूर किया गया ताकि आग से उनको बचाया जा सके. पुलिस ने रास्ते को खुलवाया और करीब आधे घंटे बाद वाहनों की आवागमन शुरू हो पाया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2CNFL3l

No comments:
Post a Comment