बाड़मेर मेंं भी बालिका दिवस पर कई कार्यक्रम हुए. मुख्य आयोजन स्थानीय महावीर टाउन हॉल मेंं हुआ. आयोजन मेंं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कमलेश चौधरी और महिला एवं बाल विकास सहायक निदेशक प्रह्लाद सिंह राजपुरोहित बतौर अतिथि मौजूद रहे. जिला आशा कोडिनेटर राकेश भाटी ने बताया कि भारत मेंं हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 2008 मेंं इसकी शुरुआत की थी. आयोजन मेंं बीते सप्ताह भर से जिले मेंं आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. आयोजन को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने कहा कि दुर्भाग्यवश बेटियों को बेटों से कमज़ोर और परिवार मेंं सबसे कम महत्वपूर्ण माना जाता है. इस मानसिकता का परिणाम समाज ने कन्या भ्रूण हत्या के रूप मेंं भुगता है. आयोजन मेंं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं. रंगोलियों से बेटी बचाओ का संदेश मुखर किया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2TfW0vK

No comments:
Post a Comment