करौली जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक यहां कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुई. बैठक में लोकसभा प्रत्याशी के चयन को लेकर चर्चा हुई. इसमें कार्यकारिणी के भी पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त करने पर खुशी जताई एवं एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. कांग्रेसियों ने कहा कि प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने से कांग्रेस मेंं नई ऊर्जा का संचार होगा. साथ ही कांग्रेस को एक स्टार प्रचारक और सक्षम नेता का साथ मिलेगा जो कांग्रेस को पुनः स्थापित करने मेंं मददगार होगा. कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी को इंदिरा गांधी का नया अवतार बताया. बैठक में 'इंदिरा गांधी इज बैक' और 'तुझमेंं इंदिरा दिखती है' जैसे नारे लिखे बैनर भी नजर आए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2FWPupW

No comments:
Post a Comment