लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले एक गिरोह के खिलाफ दौसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 42 किलो नकली केक और कलाकंद बरामद किया है. दौसा जिले की कोलवा थानाधिकारी ब्रजेश मीना ने नाकेबंदी के दौरान अलवर के तिजारा निवासी सादिक मेव को रुकवाया और उसकी पास मिले सामान की जांच की तो उसमें नकली कलाकन्द मिला इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सादिक मेव ने दौसा शहर के अलवर मिष्ठान भंडार से यह मावा खरीदा था. इस पर इसकी सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस अलवर मिष्ठान भंडार पर पहुंची और वहां जांच की तो मौके पर 24 किलो नकली कलाकंद मिला. कोलवा थाना पुलिस ने भी यहां दिनेश छीपा नामक युवक को नकली कलाकंद के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे मामले में 42 किलो नकली केक और कलाकंद बरामद हुआ है. (रिपोर्ट- आशीष)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2FTQQBU

No comments:
Post a Comment