नागौर जिले के खजवाना ग्राम के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है. बुद्धवार की शाम निजी बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की भयावहता कि अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि घायल बाइक सवार का हाथ कटकर लगभग अलग ही हो गया. हादसे के बाद ग्रामीणों ने दोनों बाइक सवारो को नागौर अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल का इलाज चल रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Jec7G5

No comments:
Post a Comment