अजमेर आबकारी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें हरियाणा निर्मित 400 पेटी अंग्रेजी शराब थी. आबकारी पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आबकारी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध शराब जा रही है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने उस ट्रक को गगवाना के पास रुकवाया और उसकी तलाश ली. तलाशी के दौरान पहले तो ट्रक आगे से खाली मिला लेकिन उसके पिछले हिस्से में पार्टीशन करके शराब छुपा कर रखी गई थी. आबकारी पुलिस ने इस मामले में भैरूलाल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2SM1tdD

No comments:
Post a Comment