राजस्थान के कोटा एयरपोर्ट से शहरवासियों के लिए तो विमान सेवा शुरू नहीं हो पाई, लेकिन युवा एनसीसी एयरविंग के कैडेट्स को खुश करने वाली खबर जरूर आई है. अप्रैल 2019 में कोटा एयरपोर्ट से माइक्रोलाइट प्लेन उड़ान भरेंगे. इसके लिए एयरफोर्स ने परमिशन भी दे दी है. दो दिवसिय दौरे पर कोटा पहुंचे एनसीसी डीजीपी राजस्थान एयर कमोडोर तरूण कुमार सिन्हा ने कहा कि कोटा एयरपोर्ट पर जल्द ही माइक्रोलाइट प्लेन उड़ान भरेंगे. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर दो माइक्रोलाइट प्लेन खड़े है, जो उड़ने के लिए तैयार है. सिन्हा ने बताया कि वित्तीय वर्ष में एनसीसी एयरविंग के कैडेट्स माइक्रोलाइट प्लेन से उड़ान भरेंगे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2EpT2jw

No comments:
Post a Comment