चलती बस में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, ड्राइवर-कंडक्टर की मदद से हुआ बच्चे का जन्म - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 15 December 2018

चलती बस में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, ड्राइवर-कंडक्टर की मदद से हुआ बच्चे का जन्म

जयपुर से शाहपुरा आ रही रोडवेज बस में शुक्रवार देर शाम एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया. महिला जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती अपने बच्चे से मिलकर वापस लौट रही थी. मनोहरपुर टोल के पास पहुंचने पर महिला के प्रसव पीड़ा होने लगी. इस पर महिला के साथ ननद मदीना बानो ने चालक रामसिंह मीणा व परिचालक महेश जाट के सहयोग से मौके पर ही प्रसव करवाया. बाद में जच्चा-बच्चा को शाहपुरा के सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया. चिकित्सकों ने बताया कि प्रसूता व बच्चे का स्वास्थ्य ठीक है. परिचालक महेश जाट ने बताया कि शाहपुरा के खातेड़ी निवासी 35 वर्षीय रमजाना बानो अपनी ननद मदीना बानो के साथ जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती अपने बच्चे लक्की से मिलकर आ रही थी. टकसाल से शाहपुरा आगार की बस में बैठकर वापस शाहपुरा लौट रही थी. मनोहरपुर टोल पर पहुंचने पर महिला के प्रसव पीडा होने लगी, तभी उसकी ननद ने महिला को संभाला और चालक, परिचालक के सहयोग से बस में ही प्रसव कराया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2EwZQwD

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages