जूडो के स्टेट चैंपियनशिप में जयपुर का रहा बोलबाला - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 28 December 2018

जूडो के स्टेट चैंपियनशिप में जयपुर का रहा बोलबाला

टोंक जिला मुख्यालय पर राज्य जूडो संघ की ओर से आयोजित की जा रही दो दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष चैंपियनशिप का विभिन्न भार वर्ग में हुए फाइनल मुक़ाबलों के साथ समापन हो गया . फाइनल मुक़ाबलों के आधार पर पुरुष वर्ग में स्टेट चैंपियनशिप जयपुर जिले को व उप विजेता का ख़िताब श्रीगंगानगर को मिला . महिला वर्ग में कोटा जिले ने अपना दबदबा क़ायम रखते हुए चैंपियनशिप पर अपना कब्ज़ा जमाए रखा . यहां द्वितीय स्थान जयपुर जिले को मिला. इस चैंपियनशिप के दौरान विजेता रहे महिला व पुरुष वर्ग के जुडाकाओं ने उम्मीद ज़ाहिर की कि वे विशाखापट्टन में होने वाली राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप के कई भार वर्ग में राजस्थान को स्वर्ण पदक दिलवाने में सफल होंगे . समापन कार्यक्रम के जिला कलेक्टर आरसी ढेनवाल,पुलिस अधीक्षक योगेश दाधीच के अलावा कमांडेंट आरएसी बटालियन जयपुर डॉ. रवि भी मौजूद रहे और उन्होंने विजेता टीमों को चैंपियनशिप व व्यक्तिगत स्पर्धा में विजयी रहे जुडाकाओं को पदक प्रदान किए . (रिपोर्ट -मनोज तिवारी)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2LAwgHk

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages