डूंगरपुर में नए साल पर फूलों के बाग की सौगात देगी नगर परिषद - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 28 December 2018

डूंगरपुर में नए साल पर फूलों के बाग की सौगात देगी नगर परिषद

नए साल की शुरुआत से पहले डूंगरपुर नगर परिषद शहरवासियों को एक सौगात देने जा रही है. यह सौगात फूलों के बगीचे के रूप में है. जहां पर देशी और विदेशी कई किस्म के फूल होंगे और बीच में रुटीन फुटपाथ होगा. नैनीताल की तर्ज पर तैयार किए जा रहे बगीचे में सुबह - सुबह लोग टहल सकते हैं. शहर के गेपसागर झील के किनारे बर्ड वॉचिंग साइड पर फूलों का बाग डेवलप किया जा रहा है. करीब 2 से 3 बीघा जमीन में चारों ओर फूल ही फूल दिखाई देंगे. इसके लिए अमेरिका, जर्मन, लंदन, नेपाल आदि स्थानों से अलग-अलग किस्म के फूल लाए गए हैं. जिन्हें लगाने के लिए धरातल पर सेगमेंट तैयार कर लिया गया है. विशेष कर यहां पर पंचेरिया डार्क पिंक, येलो पिंक, लाइट पिंक, क्रेमपेन, नाला अस्वा, ट्यूलिप कश्मीर, ग्लेडियास, पिटूनिया आदि किस्म के फूल हैं सभापति केके गुप्ता ने बताया कि फूलों के बगीचों का निर्माण करने का आइडिया उत्तराखंड बद्रीनाथ मार्ग पर आने वाले फूलों की घाटी से आया. (रिपोर्ट- जयेश)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2s0HA6N

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages