करौली जिले के हिण्डौन सिटी में श्रीश्याम भक्तमंडल की ओर से खाटू श्याम बाबा का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें छप्पनभोग फूल बंगला के साथ आकर्षक झांकियां, भजन संध्या व रात्रि जागरण कार्यक्रम आयोजित किए. कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. हिण्डौन के बाबा पैलेस में आयोजित किए गए कार्यक्रम में श्री खाटूश्याम बाबा का दरबार सजाया गया. देश के विभिन्न स्थानों से इसके लिए फूल मंगवाये गए थे. जिसके बाद छप्पनभोग, फूल बंगला झांकी, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा, भजन संध्या, माखन मिश्री भोग के साथ मनमोहक झांकियां सजाई गईं. रात को श्याम बाबा का जागरण हुआ जो कि देर रात तक चला. जागरण में भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया. (रिपोर्ट- धर्मेंद्र)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2R9Az1v

No comments:
Post a Comment