जोधपुर के सांगरिया बाई पास पर बदहाल सड़क व सीवरेज को लेकर स्थानीय लोगों ने रास्ता जाम किया. इलाके से निकल रहे हाईवे पर पिछले कई महीने से सड़क बदहाल है और सीवरेज सिस्टम फेल होने से सड़को पर बने गड्ढे में पानी जमा हो जा रहा है और इससे सड़क हादसे भी हो रहे हैं. ऐसे में जनता ने गुरुवार को रास्ता जाम कर प्रशासन से बदहाल सड़क दुरस्त करने की मांग की. हाईवे पर बड़े-बड़े ट्रकों से दिनों दिन गड्ढे और बड़े हो गए हैं. इन खड्डो में भरे पानी से छोटे वाहनों पर चलने वाले दुर्घटना के शिक़ार हो रहे हैं . रोज- रोज की इस समस्या से परेशान स्थानीय लोगो ने रास्ता जाम कर प्रशासन से बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की. रास्ता जाम होने के बाद पुलिस व प्रसासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से समझाइस कर जल्द समस्या का समाधान करने की बात कही. (रिपोर्ट- वी. ललित)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GAVIOa

No comments:
Post a Comment