विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी ओर अपने नेता की जीत के बाद कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने मंदिरों पर ढोक लगानी शुरू कर दी है. कोटा में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल की जीत की मन्नत पूरी होने पर पार्टी के कार्यकर्ता व धारीवाल समर्थक कोटा से डाढदेवी माता मंदिर के लिए पदयात्रा पर गए. छोटूजी सुमन ने धारीवाल की जीत को लेकर डाढदेवी माता से मन्नत मांगी थी जो अब पूरी हो गई. ऐसे में छोटूजी सुमन को डाढदेवी मंदिर की पदयात्रा के लिए फूल माला पहनाकर रवाना किया गया. वहीं पूर्व मंत्री शांति धारीवाल की जीत से उनके समर्थकों व कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. (रिपोर्ट- शाकिर अली)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2EiK1sL

No comments:
Post a Comment