जयपुर में आयकर विभाग ने एक ज्वैलर के घर पर छापेमारी की है. आदर्श नगर में रहने वाले ज्वैलर के घर पर आयकर विभाग ने गुजरात आयकर विभाग की टीम के साथ ये कार्रवाई की. छापे की कार्रवाई में आयकर विभाग को ज्वैलर के ठिकानों से 3 करोड़ 70 लाख की ज्वैलरी का अवैध स्टॉक मिला है. आयकर विभाग ने ज्वैलरी के स्टॉक को सीज कर ज्वैलर के खिलाफ आयकर अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. इस ज्वैलर को गुजरात आयकर विभाग ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अवैध ज्वैलरी के साथ पकड़ा था.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2QCvQpC

No comments:
Post a Comment