पुष्कर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के जुलूस के साथ उपखंड कार्यलय में अपना नामांकन दाखिल किया. इससे पहले रावत ने सरोवर के पवित्र ब्रह्म घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की. सरोवर से रावत सैकड़ों कार्यकर्ताओ के काफिले के साथ पैदल निकलें. कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए रावत का काफिला उपखंड कार्यलय पहुचा. यहां पर रिटर्निंग अधिकारी हरीश लंबोरा के समक्ष उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया. इस दौरान किशनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी, पालिकाध्यक्ष कमल पाठक, पीसांगन प्रधान अशोक रावत, ओबीसी प्रदेश प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा भी रावत के साथ मौजूद रहे. नामंकन भरने के बाद पत्रकारों से बातचीत में रावत ने कहा कि उन्होंने लगातार विकास कार्य किए हैं और विकास के एजेंडे पर ही फिर से चुनाव जीतेंगे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2FqUwwg

No comments:
Post a Comment