दौसा के आगरा रोड पर गुरूवार रात दो बाइकों में किसी नकाबपोश युवक ने आग लगा दी, जिसके बाद बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई. दरअसल आगरा रोड पर स्थित एसबीआई बैंक के बाहर रात करीब 12 बजे दो युवक बाइक लेकर आए और बैंक के आगे बाइक खड़ी कर वहां से चले जाते हैं. रात करीब 3 बजे एक नकाबपोश व्यक्ति वहां पर आता है और बाइक की पेट्रोल की नली को निकालकर उसमें आग लगा देता है. घटना में दो बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो जाती है साथ ही बैंक के बाहर रखे प्राइवेट जनरेटर में भी आग लग जाती है. सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आग लगाने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस बाइक खड़ी करने वाले दोनों युवकों की तलाश भी कर रही है, जो यहां पर रात 12 बजे बाइक खड़ी करके गए थे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2SEuxEg

No comments:
Post a Comment