गर्मी एक तरह से चली गई है और गुलाबी ठंड़ का अहसास लोगों को होने लगा है. इसके बावजूद झुंझुनूं में अभी तक पीने के पानी के लिए लोगों को मारा-मारा फिरना पड़ रहा है. झुंझुनूं शहर के वार्ड नंबर 44 में पिछले छह महीने से पानी की समस्या बनी हुई है और अभी तक समाधान नहींं हुआ है. इससे परेशान वार्ड की महिलाओं ने जलदाय विभाग पर प्रदर्शन किया और एईएन का घेराव किया. महिलाओं ने बताया कि करीब 20 बार वे यहां पर आकर अपनी पीड़ा बता चुकी हैं, लेकिन कोई भी समाधान करने वाला नहींं हैं. कर्मचारियों को इसकी शिकायत की जाती है तो वे गाली-गलौच पर उतारू हो जाते है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zoH4Tf

No comments:
Post a Comment