महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से महिला जागरूकता रैली निकाली गई. यह रैली श्रीराम स्टेडियम से प्रारंभ होकर प्रताप चौक, दीनदयाल पार्क, खजूरपुरा तिराहा चारमूर्ति सर्किल होते हुए पुनः श्रीराम स्टेडियम पर पहुंचकर भारत के मान चित्र की आकृति बनाने के साथ सम्पन्न हुआ. जिले भर के दूर- दूर से आयीं आंगनबाड़ी केंद्रों की आशा सहयोगिनी ओर कार्यकर्ता अधिकारियों के आदेश की पालना करते हुए स्वीप कार्यक्रम में भाग लेने बारां पहुंची. अव्यवस्था का आलम यह रहा कि घर से सुबह से भूखी प्यासी पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खाना और पानी के लिए तरस गईं. अव्यवस्था को देख महिलाएं आक्रोशित हो गईं और अधिकारियों को भी जमकर खरी- खोटी सुनाईं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2SKuF5d

No comments:
Post a Comment