धौलपुर जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर उनके जीवन, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को देखते हुए राष्ट्र के सुदृढ़ीकरण एवं बंधुत्व को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. दौड़ नगर परिषद से रवाना हुई. जिला कलेक्टर एनएम पहाड़िया व एसपी डीडी सिंह ने हरी झंडी दिखा कर दौड़ को रवाना किया और खुद भी दौड़ लगाईं. दौड़ शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई गांधी पार्क पर समाप्त हुई, जहां शहर के लोगों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय एकता के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई गई. इसके अलावा विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Og9Pa9

No comments:
Post a Comment