मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने 11 बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया है. सभी बच्चों से दादावाड़ी व आसपास के इलाके में शो रूम, ढाबों और बाइक सर्विस सेंटरों पर 10-11 घंटे काम करवाया जा रहा था. इसके एवज में न्यूनतम मजदूरी इनके हाथ में थमाई जाती थी . यूनिट को लगातार इस तरह की सूचनाएं मिल रही थीं, जिस पर टीम ने लगभग आधा दर्जन से अधिक कपड़े के शो रूम, रेस्टोरेंट और बाइक सर्विस सेंटर पर छापा मारा तो वहां 15 से 17 वर्ष के बच्चे काम करते नजर आए. जिसके बाद टीम सबको अपने साथ थाने ले आई जहां इनकी काउंसलिंग की गई तो पता चला कि इनसे सुबह से लेकर रात तक काम करवाया जाता था और दुर्व्यवहार भी किया जाता था. मुक्त कराए गए अधिकतर बाल श्रमिक कोटा और आसपास के हैं जबकि एक यूपी का है. अब यूनिट इन सभी बाल श्रमिकों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश करेगी और दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2yLXk16

No comments:
Post a Comment