करौली शहर के बीचो-बीच स्थित सिटी मॉल में एक कपड़े की दुकान में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई. इसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया.सूचना मिलने पर पहुंची दमकल और पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू किया. आग बुझाने के दौरान एक युवक धुंए के कारण बेहोश हो गया. बेहोशी की हालत में युवक बबलू को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि सिटी मॉल में पवन कुमार की कपड़े की दुकान है. शाम को दुकान में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम जगदीश गौड़, थानाधिकारी अध्यात्म गौतम मौके पर पहुंच गए. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए. शहर की तंग गलियों के चलते दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Ajut5y

No comments:
Post a Comment