केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड ने खिलाड़ियों के साथ उत्साह भरा संवाद किया. इस दौरान मंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि- “आपके दिल में अपने लक्ष्य को पाने की कितनी आग है, वही आपकी सफलता का सबसे बडा मूल मंत्र है. चुनौतियों से जो डरे बिना जो आगे बढ़ता है वही सफलता प्राप्त करता है. जीवन में सफलता का सिर्फ एक ही मंत्र है, आगे बढ़ने की ज्वाला आपने अंदर रखो. जितनी चुनौतियां आपके सामने आएंगी आप उतने ही अपने लक्ष्य के करीब होंगे.” संवाद के दौरान राठौड ने कहा कि अगर आप हमेशा सकारात्मक सोच रखेंगे तो नकारात्मकता आपके पास नहीं आएगी. राठौड ने खिलाड़ियों के अंदर आगे बढ़ने का जज्बा जगाया, ताकि युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से देश का सम्मान बढ़ा सकें.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Cycbii

No comments:
Post a Comment