राजस्थान में इन दिनों नवरात्रि की धूम है. राजधानी जयुपर में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की और से चैतन्य देवीयों की झांकियों का आयोजन किया गया. जयपुर के दशहरा मैदान पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी शिरकत की. इस दौरान मुख्यमंत्री राजे का आत्मविश्वास चरम पर दिखाई दिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि हमने पांच साल में महिला शक्ति का सम्मान कायम रखने में कोई कमी नहीं छोड़ी और प्रदेश की जनता उन्हें एक बार फिर आशीर्वाद देगी. उन्होंने कहा कि महिला का सम्मान देवी की पूजा के समान होता है और प्रदेश की जनता इसी सम्मान की खातिर आसुरी ताकतों को हरायेगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Ec91U7

No comments:
Post a Comment